CG : नदी में कूदा रील बनाने के लिए, युवक की मौत ..
कोरबा। जिले में रील बनाने के दौरान एक युवक की जान जाने का मामला सामने आया है। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी की है, जहां 25 वर्षीय निखिल सिंह की डूबने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगाई, जिसका वीडियो उसके दोस्तों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया जा रहा था। छलांग लगाने के बाद युवक करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन उसके दोस्त यह समझते रहे कि वह तैर रहा है। तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। इस दौरान कोई भी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे के बाद दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। 48 घंटे तक शव की तलाश करने के बाद बुधवार देर शाम रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। तभी अचानक मृतक का शव नदी के पानी के ऊपर आ गया, जिसे बरामद किया गया।
जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…
बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…
‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…