कांकेर जिले के खंडी नदी के तेज बहाव में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, खेत से लौटने के दौरान दो महिला नदी के तेज बहाव में बह गई थी, जिसमें एक महिला ने तैरकर अपनी जान बचा ली. एक की मौत हो गई. मृत महिला का शव कांकेर से गए गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला. पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम संबलपुर के ग्राम गोड़रीपारा निवासी अनंदराई पटेल (40) व एक अन्य महिला अपने खेत से काम कर लौटते वक्त रास्ते में पड़ने वाले खंडी नदी पार कर रही थी. नदी का बहाव तेज था, जिसमें दोनों महिलाएं बहने लगी, जिसमें एक अन्य महिला ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई. वहीं अनंदराई पटेल तेज बहाव में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. महिला की डूबने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण महिला का रेस्क्यू नहीं किया जा सका.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि "नगरीय विकास एवं आवास…
मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…
मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम…
भोपाल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष…
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक…