मुंगेली। जिले की पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत पृथ्वीग्रीन कॉलोनी में हुई 30 लाख की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत दिवाकर के रूप में हुई है। वह दरूवनकापा, थाना सरगांव, जिला मुंगेली का रहने वाला है। घटना बीते 27 जुलाई की है। प्रार्थी आयुष राम की पत्नी किरण राम जिला अस्पताल मुंगेली में स्टाफ नर्स हैं। वे पृथ्वीग्रीन कॉलोनी फेस-1 में किराए के मकान में रहते हैं। रात 8 बजे परिवार जिला अस्पताल गया था।
अगली सुबह 8:15 बजे जब वे घर लौटे, तो कमरे का ताला टूटा मिला। चोरों ने आलमारी से मकान बनाने के लिए रखे 24.5 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। कुल चोरी का मूल्य 29 लाख 80 हजार रुपये था। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले के दो आरोपी फरार चल रहे थे। जिसमें पुलिस ने 19 अगस्त को मंजीत को गिरफ्तार किया।आरोपी से 35 हजार रुपये की एक सोने की अंगूठी और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…