छत्तीसगढ़

CG : नवीन राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन की नई व्यवस्था लागू

नवीन राशन कार्ड, सदस्य जोड़ने और नाम विलोपन की सुविधा सेवा-सेतु पोर्टल पर उपलब्ध

एमसीबी/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नया रायपुर द्वारा नवीन राशन कार्ड जारी करने, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने तथा सदस्य विलोपित करने संबंधी आवेदनों को अब सेवा-सेतु पोर्टल (मऋक्पेजतपबज च्वतजंस) के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नागरिक अब सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड संबंधी आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों में दर्ज जानकारी एवं अपलोड किए गए दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।

संबंधित स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को उनकी पात्रता के अनुसार नवीन राशन कार्ड जारी करने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। स्वीकृति के पश्चात जोन अथवा जनपद कार्यालय में ऑनलाइन जनरेट राशन कार्ड की पीडीएफ प्रति पर प्राधिकृत अधिकारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर अंकित किए जाएंगे।

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि राशन कार्ड प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को अपने परिवार के मुखिया एवं कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने के लिए प्रेरित किया जाए। ई-केवाईसी संबंधित उचित मूल्य दुकान में स्थापित ई-पॉस मशीन अथवा फेस ई-केवाईसी के माध्यम से कराई जा सकेगी। यह व्यवस्था राशन कार्ड संबंधी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को रायसेन जिले के सेमरी गांव की रहने…

26 minutes ago
डिजिटल सुशासन और साइबर सुरक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ पुरस्कृत मध्यप्रदेश : मंत्री विजयवर्गीय

डिजिटल सुशासन और साइबर सुरक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ पुरस्कृत मध्यप्रदेश : मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

26 minutes ago
मंत्री टेटवाल ने वर्ल्ड स्किल्स फाइनलिस्ट् अजय अहिरवार से किया वर्चुअल संवाद

मंत्री टेटवाल ने वर्ल्ड स्किल्स फाइनलिस्ट् अजय अहिरवार से किया वर्चुअल संवाद

मंत्री टेटवाल ने वर्ल्ड स्किल्स फाइनलिस्ट् अजय अहिरवार से किया वर्चुअल संवाद वर्ल्ड स्किल्स काम्पिटिशन…

30 minutes ago
सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन आज…

36 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने किया मौल पौधे का रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने किया मौल पौधे का रोपण

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने…

36 minutes ago
वृक्ष धरती को केवल हरियाली नहीं देता, बल्कि मानवता को जीवन, ऊर्जा और भविष्य प्रदान करता है : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

वृक्ष धरती को केवल हरियाली नहीं देता, बल्कि मानवता को जीवन, ऊर्जा और भविष्य प्रदान करता है : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

वृक्ष धरती को केवल हरियाली नहीं देता, बल्कि मानवता को जीवन, ऊर्जा और भविष्य प्रदान…

40 minutes ago