छत्तीसगढ़

CG : ’नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन की दिशा में संवेदनशील पहल’

’जशपुर में नशामुक्ति केंद्र एवं सियान गुड़ी के हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’

रायपुर,

राज्य शासन की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप समाज के संवेदनशील वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला जशपुर में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत जिला अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने नशामुक्ति केंद्र तथा सियान गुड़ी पहुंचकर वहां रह रहे हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की।

शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण किए गए। साथ ही हितग्राहियों को चिकित्सकीय परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा सामाजिक पुनर्वास की दिशा में भी मार्गदर्शन दिया।
सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, समय पर दवा सेवन एवं सक्रिय दिनचर्या बनाए रखने संबंधी जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे संयुक्त प्रयासों से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत हो रही है तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाने की बात कही गई है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं परामर्श सेवाओं का लाभ मिल सके।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

7 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

7 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

7 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

8 hours ago