CG : नाटक देखने गई किशोरी के साथ गैंगरेप, अधमरी हालत में मिली पीड़िता …

जशपुर। जिले में नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही 17 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने गैंगरेप किया है। उसके बाद गला घोंटकर उसे अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। देर रात राहगीरों ने उसे जंगल किनारे बेहोश पड़ा देखा, तो अस्पताल में भर्ती करवाया।

बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामला बागबहार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की रात नाबालिग नाटक देखकर पैदल घर वापस जा रही थी। इसी दौरान 2 युवक उसे घर पहुंचा देंगे कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।

उसे जबरजस्ती जंगल की तरफ ले गए, जहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। यह बात पीड़िता ने अपनी मां को बताई है। घर नहीं लौटने पर पीड़िता के परिजन और रिश्तेदार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास नाबालिग बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शुरुआती जांच के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया। बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

रायपुर: कोरबा को 37.28 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर: कोरबा को 37.28 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत…

18 minutes ago
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील उच्चहन भूमि…

24 minutes ago
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय…

28 minutes ago
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…

49 minutes ago
अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

1 hour ago
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…

1 hour ago