छत्तीसगढ़

CG : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला, दो आरोपी किया गिरफ्तार…

दुर्ग । महिला थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना दुर्ग पहुंची और आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग रहने के दौरान कुल छह आरोपियों द्वारा उसके साथ बार-बार दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।

शिकायत के आधार पर महिला थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) तथा POCSO अधिनियम की धारा 6 और 12 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—विजय स्वाइन (37 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60 वर्ष), निवासी ज़ोन वन खुर्शीपार—को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शेष चार आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक साक्ष्य जब्त कर गहन जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर. साध्वी पद्मिनीपुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं.…

2 minutes ago
राजनांदगांव : आंधी के बाद 5 घंटे बिजली गुल, रात में ही चक्काजाम …

राजनांदगांव : आंधी के बाद 5 घंटे बिजली गुल, रात में ही चक्काजाम …

राजनांदगांव l शहर में सोमवार रात चली अंधड़ और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप…

4 minutes ago
MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव

MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव

भोपाल  प्रदेश के निजी कॉलेजों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई और सस्ती हो जाएगी। कई इंजीनियरिंग…

14 minutes ago
श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश…

23 minutes ago
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च

साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च

साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी…

34 minutes ago
नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, सरल संयोजन पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन

नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, सरल संयोजन पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के…

35 minutes ago