बिलासपुर। प्रार्थी द्वारा 28 अक्टूबर को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी घर की लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर अपने साथ ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (ips)द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी एवं पीड़िता को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित करने पर टीम बनाकर बिल्हा से पुणे रवाना किया गया विवेचना के दौरान अपह्ता एवं संदेही की पतासाजी पर अपह्ता को 15.10.2024 को सतारा महाराष्ट्र से दुर्गेश कुर्रे पिता स्व. लखन कुर्रे उम्र 23 वर्ष निवासी खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा पीडिता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया है जिस पर प्रकरण मे धारा 87,64 भा.न्या.सं. 04, 06 पोक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपी –
दुर्गेश कुर्रे पिता स्व. लखन कुर्रे उम्र 23 वर्ष निवासी खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…