धमतरी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 28 दिसम्बर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न रिक्तियों के कुल 124 पदों पर भर्ती के लिये साक्षात्कार लिया जायेगा। ऐसे आवेदक जो दसवीं, बारहवीं, एम.बी.ए., बी.एस.सी., बी.टेक एवं स्नातक पास हो, वे प्लेसमेंट की साक्षात्कार प्रक्रिया मे शामिल हो सकते हैं। इसके लिये आवेदकों को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ नियत समय पर उपस्थित होना होगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के…
राजनांदगांव | संस्कारधानी राजनांदगांव में 4 जून को धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा।…
राजनांदगांव , शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति जानने बुधवार की…
राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को 6 करोड़ 42 लाख 70…
राजनांदगांव | सर्वजन हिताय शिक्षा फाउंडेशन संस्थान ने राजधानी के विमतारा भवन में श्रीगुरुवे नमः…
बिलासपुर। दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट…