छत्तीसगढ़

CG : नेहरू आर्ट गैलरी में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता प्रदर्शनी प्रारंभ

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी, इंदिरा प्लेस सिविक सेंटर, भिलाई में टीबी हारेगा, देश जीतेगा-निक्षय-निरामय भारत पर केंद्रित पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह 3 दिवसीय आयोजन जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के तत्वाधान में टीबी हारेगा, देश जीतेगा-निक्षय-निरामय भारत के तहत 100 दिवसीय सघन अभियान के एक हिस्से के रूप में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 04 मार्च को मुख्य अतिथि, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन, बीएसपी पवन कुमार द्वारा किया गया।

इस प्रदर्शनी में प्रतिभागियों द्वारा निर्मित पोस्टर और स्लोगन में टीबी से सम्बंधित जानकारी, लक्षण, उपाय, खानपान, संतुलित आहार आदि के बारे में बताया गया है। इस प्रदर्शनी और इस तरह के पहल का मूल उद्देश्य समुदाय में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने और देश में टीबी के मामलों को कम करना, टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, उपायों की जानकारी देना और लोगों को बीमारी के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि हम सब मिलकर इस घातक बीमारी को हराकर स्वस्थ राष्ट्र की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

इस अवसर पर कलाकारों के साथ कार्यपालक निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. रविन्द्रनाथ एम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, डॉ. एस मुखर्ज़ी, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन संदीप माथुर, महाप्रबंधक संपर्क व प्रशासन एवं जनसंपर्क अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक जनसम्पर्क प्रशांत तिवारी, महाप्रबंधक संपर्क व प्रशासन, जनसंपर्क सौमिक डे, उप महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक, मानव संसाधन-सचिवालय राजीव कुमार, ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेफ़ी के चेयरमैन एन के बंछोर, ओए के महासचिव परविंदर कुमार, ओए के कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग से डॉ. उदय कुमार, डॉ. सोनाली त्रिवेदी, डॉ. रौनक दास, डॉ ठाकुर, डॉ. अतुल अंगज, डॉ. प्रिया पंकज, डॉ. ए. डी. बैनर्जी, अन्य वरिष्ठ डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

24 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

29 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

34 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago