छत्तीसगढ़

CG : पंचायत चुनाव 2024-25 के लिए अधिकारियों की नियुक्ति

कोरिया । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने विभिन्न नोडल और सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है, जिसमें मतदान दलों के गठन से लेकर मतगणना तक की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी जिम्मेदारी मतदान केंद्रों की स्थापना, सामग्री प्रबंधन, और चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की होगी।

प्रशिक्षण और मतपत्र प्रबंधन पर विशेष जोर

मतदान कर्मियों और जोनल अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मतपत्रों की प्रूफरीडिंग, मुद्रण, और सुरक्षित भंडारण के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

वाहन और चिकित्सा सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था
मतदान और मतगणना के लिए वाहनों की व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए जिला परिवहन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायत प्रबंधन और मीडिया सेंटर की स्थापना
चुनाव के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही कंट्रोल रूम और मीडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी, जहां राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और आम जनता को जरूरी जानकारी दी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न करने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव । जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री…

17 minutes ago
डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

ग्वालियर  मध्य प्रदेश में खनिज विभाग के अफसरों और खनन माफिया की सांठगांठ से चल…

34 minutes ago
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि किसानों…

44 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता…

45 minutes ago
MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

भोपाल  प्रदेश में पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए पदोन्नति के पदों का निर्धारण किया…

55 minutes ago