छत्तीसगढ़

CG : पति ने पत्नी की पत्‍थर से कुचलकर कर दी हत्या

बलौदाबाजार  बच्चे को संभालने की बात को लेकर उपजे विवाद के दौरान गुस्साए पति ने पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के एक घंटे बाद बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। यह घटना बुधवार रात, आजाद चौक स्वीपर कालोनी बलौदाबाजार की है। बलौदाबाजार पुलिस के अनुसार आजाद चौक स्वीपर कालोनी निवासी विनय दुबे और उसकी पत्नी सरस्वती दुबे अपने आठ माह के बच्चे को लेकर बुधवार रात आठ बजे सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। रात आठ बजे सामान खरीदकर घर वापस आए उसी दौरान बच्चे को संभाल नहीं सकते हो कहकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विनय दुबे ने अपनी पत्नी से गाली गलौज कर मारपीट किया।

इसी दौरान सरस्वती दुबे आंगन में गिर गई। इसके बाद विनय ने आंगन में रखे पत्थर को उठाया और सरस्वीर के सिर पर जोरदार मारते हुए उसकी हत्या कर दी। खून से लथपथ मृत पड़ी सरस्वती के शव को उसके पति ने सरस्वती मर गई है कहकर उसका हाथ पकड़कर घर के सामने नाली में सीढ़ी के पास फेंक दिया और एम्बुलेंश लाने जा रहा हूं कहकर घर से फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आसपास पतासाजी के बाद आरोपित पति विनय दुबे की तलाश जारी कर दी। एक घंटे बाद टीम ने फरार आरोपित विनय दुबे को टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

kgnews

Recent Posts

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी   फसल उत्पादन में नैनो डीएपी एवं यूरिया के…

14 minutes ago
जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर,  वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ में क्षेत्रवासियों ने अनूठे…

14 minutes ago
नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और…

25 minutes ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी बच्चे के लिए भरोसे की साथी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी बच्चे के लिए भरोसे की साथी

महासमुंद/रायपुर. ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की…

33 minutes ago
CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए…

50 minutes ago
CG : सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

CG : सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

किसान आसानी से कर रहे हैं यूरिया और डीएपी खाद का उठाव 159 सहकारी समितियों…

54 minutes ago