CG : पत्थरों और चट्टानों को तोड़ने वाली क्रेशर मशीन सील …
सूरजपुर। अवैध बोल्डर खदान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपुर जिले में तीन स्टोन क्रेशर सील कर दिए हैं. बता दें कि बीते दिनों अवैध बोल्डर खनन के दौरान चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौके पर मौत हुई थी. हादसे के बाद प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में नियमों का उल्लंघन और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तीन क्रेशरों को सील किया गया है.कानून प्रवर्तन जिला प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा गया है. तीन क्रेशरों को सील करने के साथ प्रशासन जिलेभर में खदानों और क्रेशरों की जांच कर रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई होगी.
कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई…
इंदौर इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में…
रायपुर छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा प्रदेश…
रायपुर छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और…