बलरामपुर । जिले में पति को करंट लगाकर पत्नी ने हत्या कर दी। पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि अधौरा गांव में पति-पत्नी विवाद इतना बढ़ गया कि पति को करंट लगाकर पत्नी ने मार डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहली पत्नी के रहते मृतक मनोज गुप्ता ने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि, संपत्ति विवाद के चलते भी दोनों में विवाद होता रहता था। मनोज गुप्ता पहली पत्नी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक के हाथ और पैर दोनों थे बंधे हुए थे। बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के अधौरा गांव का यह मामला है।
पुलिस ने बताया कि, मकान अंदर से बंद था। अंदर से पति मनोज गुप्ता के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लेकिन कुछ देर बाद पति की आवाज अचानक बंद हो गई। पुलिस ने पहले काफी देर तक घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोलने पर उसे तोड़ने की कोशिश की।
इसी दौरान पत्नी पार्वती गुप्ता ने दरवाजा खोला और तुरंत बेहोश हो गई। पुलिस जब घर के अंदर गए तो घर के अंदर मनोज गुप्ता जमीन पर पड़ा हुआ पाया गया। उसके दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…