छत्तीसगढ़

CG : परीक्षा परिणाम सप्लीमेंट्री आने पर छात्रा झूल गई फंदे पर

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला के आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10 वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच चल रही है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी।​बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कुछ दिनों पहले ही आया है। रिजल्ट आने के बाद से पता चला कि छात्रा का अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंटरी आयी है। जिससे वह बहुत उदास थी। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते है। घर में छात्रा अकेली थी। भाई कही गया हुआ था। जब वह एक बजे घर आया तो देखा कि उसकी बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने सबसे पहले पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लाश उतार कर पंचनामा की है। पुलिस का कहना है कि अबतक के जांच के अनुसार यही लग रहा है कि छात्रा अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थी और इसी तनाव में उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

33 minutes ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

48 minutes ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

48 minutes ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

58 minutes ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

1 hour ago