रायगढ़। अनुविभाग खरसिया अंतर्गत ग्राम-अंजोरीपाली के 8 लोगों की प्राकृतिक आपदा पानी (नदी)में डूबने से असामयिक मृत्यु होने पर एसडीएम खरसिया के प्रकरण पश्चात पात्रतानुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के अनुसार मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत कर जारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के निवासी उड़ीसा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन हेतु गये थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा)में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे तथा दर्शन के बाद वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हुई थी। उक्त घटना में मृतक सभी 8 लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4-4 लाख रुपये की मान से कुल 32 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत कर जारी की गई है। जो कि संबंधित के खातों में अंतरित हो गई है। प्राकृतिक आपदा से असामयिक मृत्यु पर विपत्ति ग्रस्त व्यक्ति/परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत वित्तीय सहायता स्वीकृत करना आदर्श आचार संहिता के दायरे से बाहर होता है।
रायपुर. प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में…
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी…
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…
दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…
रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…