छत्तीसगढ़

CG : पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, 1 गंभीर…

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के नूनसर थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। टिमरी गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने सोमवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोगों की फरसे से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का विवरण
घटना पाटन रोड पर टिमरी गांव के पास हुई, जब साहू परिवार के लगभग 12 लड़कों ने दुबे परिवार के सदस्यों पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में कुंदन, चंदन, अनिकेत और समीर दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों और पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना की जड़ में दो महीने पुराना विवाद है। मृतक परिवार ने साहू परिवार के कुछ लोगों को अपने खेत में जुआ और शराब पीने से रोका था। इस पर पुलिस से भी शिकायत की गई थी। इसी बात से नाराज होकर साहू परिवार ने सोमवार सुबह जिम से लौट रहे दो भाइयों पर हमला किया। बचाने आए दो अन्य पर भी हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों में भय का माहौल

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

3 minutes ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

21 minutes ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

24 minutes ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

33 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

37 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन

CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन

रायपुर, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को दी गई उपहार सामग्री को…

40 minutes ago