CG : पार्क के पास मिली लाश, हत्या की आशंका
जांजगीर चांपा । जिले के कोटमी सोनार में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव के पास में ही महुआ शराब भी मिला है। युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण ओग्रे के रूप में हुई है, जो कि ठडगाबहरा गांव का रहने वाला था।
शनिवार सुबह उसकी लाश कोटमी सोनार में क्रोकोडायल पार्क के पीछे नहर के पास पड़ी मिली, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना अकलतरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की तो पास में ही महुआ शराब पड़ा मिला। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा भेज दिया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…