CG : पिकनिक स्पाॅट में बड़ा हादसा, 5 लोग डूबे, 2 को बचाया…. 3 लापता, एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को देवरी पिकनिक स्पाॅट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। यहां पिकनिक मना रहे 5 युवक-युवती हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूब गए। बताया जा रहा है कि इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों की रात तक तलाश करने का प्रयास किया गया। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण कोई सफलता नही मिल सकी। पुलिस एक बार फिर रविवार की सुबह से तीनों लातपा युवक-युवती की तलाश हसदेव नदी में करेगी।

जानकारी के मुताबिक ये घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव का है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर से दो युवक दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा और अशोक नगर निवासी आशीष भोई और दो युवती सरकंडा निवासी स्वर्णा रेखा ठाकुर और मोनिका सिन्हा पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्त अर्जुनी अकलतरा निवासी लक्ष्मी शंकर राय को भी देवरी बुलाया था। शाम को पिकनिक मनाने के दौरान सभी नदी में नहाने के लिए उतर गये। इस दौरान अचानक हसदेव नदी में पानी के तेज बहाव में सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर बहने लगी। उसे बचाने के लिए दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा और आशीष भोई नदी में कूद पड़े।

लेकिन तेज धार में तीनों ही लापता हो गए। वहीं पानी के तेज बहाव में डूब रहे लक्ष्मी शंकर राय और माेनिका सिंह को स्थानीय लोगों ने तैरकर बचा लिया। उधर इस घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने तत्काल आपदा प्रबंधन से संपर्क कर गोताखारों को बुलाया गया। जिसके बाद देर रात तक नदी में बहे तीनों युवक-युवती का रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर तलाश किया जाता रहा। लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चल सका। हादसे की सूचना मिलने के बाद बिलासपुर से लापता युवक-युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा अब रविवार की सुबह एक बार फिर लापता लोगों की तलाश शुरू की जायेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

3 minutes ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

22 minutes ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

25 minutes ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

33 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

37 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन

CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन

रायपुर, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को दी गई उपहार सामग्री को…

40 minutes ago