बालोद। पितृ पक्ष के दौरान आयोजित भोज में खाना खाने के बाद 72 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा, इनमें 50 बड़े तो 22 बच्चे शामिल थे. दो बच्चों को हालत गंभीर देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
पूरा मामला जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खामभाट का है, जहां पितृ पक्ष के दौरान लोगों को भोज कराया गया. बताया जा रहा है इस दौरान हाल ही में सुधारे गए बोर का पानी पिलाया गया, जिसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी.
बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने की खबर पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहन्दा सेक्टर की टीम गांव में केम्प लगाकर इलाज में जुट गई. वहीं दो बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग…
सूरजपुर। जिले को 15 नए एसआई मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन…
एमसीबी। एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवांरपुर चौकी के भुतहा नाला इलाके में…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे रायपुर और धमतरी जिले में आयोजित विभिन्न…
रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब…
रायपुर. प्रदेश के ग्रामीण किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि के साथ ही अन्य…