छत्तीसगढ़

CG : पीएम मोदी आज देशवासियों को एक साथ देंगे 9 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों को एक साथ 9 वंदे भारत ट्रेनों =की सौगात देंगे। पीएम मोदी दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) की दो सेवाओं सहित 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान सहित काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मार्गों के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का दोपहर 12 वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। आज से ये 9 वंदे भारत ट्रेनें 11 राज्यों को मिलने जा रही हैं, जिनमें राजस्थान सहित तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को 2-2 ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है।

इन 9 वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से इन इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही धार्मिक स्थलों को भी पयर्टन के लिहाज से फायदा होगा। इतना ही नहीं ये ट्रेन कई रूट पर यात्रा के सफर को 2 से 3 घंटा कम कर देगी, जो कि यात्रियों के लिए आसानी होगी।

एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान को मिलने जा रहा है। ये वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से अजमेर के रास्ते जयपुर को जाएगी।

दूसरी ट्रेन तिरुनेलवेली-चेन्नई है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के छह दिन चलेगी।

तीसरा रूट हैदराबाद-बेंगलुरु के बीच का है, जहां वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन 610 किलोमीटर का सफर 8 घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी।

चौथा रूट राउरकेला-पुरी के बीच संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 505 किमी की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी।

पांचवा रूट चेन्नई से विजयवाड़ा के बीच है। यह ट्रेन 6.40 घंटे में पूरा सफर तय करेगी।

छठे रूट की बात की जाए तो ये रांची और हावड़ा के बीच का है, जो कि 535 किमी का सफर 6.30 घंटे में पूरा करेगी।

सातवी ट्रेन के तोहफे के रूप में पटना-हावड़ा के बीच संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 530 किलोमीटर का सफर 6.30 घंटे में पूरा करेगी।

आठवी ट्रेन कासरगोड-तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी।

वहीं नौंवी ट्रेन जामनगर-अहमदाबाद के बीच संचालित की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…

13 minutes ago
मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

भोपाल  इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…

17 minutes ago
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण…

18 minutes ago
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

1 hour ago

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

2 hours ago