CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिना किसी चिन्ता के घर में मिल रही बिजली

रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जिले में किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा निवासी कोइरा राम इसकी एक सशक्त उदाहरण हैं। 

उन्होंने अपने घर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। कोइरा राम बताते हैं कि सोलर पैनल लगने से पहले उन्हें हर महीने अधिक बिजली बिल चुकाना पड़ता था, जिससे घरेलू खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और अब वे बिना किसी चिंता के बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना की कुल लागत लगभग 1.20 लाख रुपये आई, जिसमें शासन की ओर से 90 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। शेष राशि वहन करना उनके लिए भी आसान हो गया, क्योंकि योजना के अंतर्गत उन्हें समय पर मार्गदर्शन और सहयोग मिला। इससे न केवल उनकी मासिक बचत बढ़ी है, बल्कि वे स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी सहभागी बन रहे हैं।

कोइरा राम का कहना है कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इससे एक ओर बिजली खर्च से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हो रही है। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार आम नागरिकों के जीवन को आसान और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम…

11 minutes ago
CG : सिलेंडर ब्लास्ट से दहली एसईसीएल कॉलोनी, डिप्टी मैनेजर की मौत …

CG : सिलेंडर ब्लास्ट से दहली एसईसीएल कॉलोनी, डिप्टी मैनेजर की मौत …

कोरिया । कोरिया जिले में स्थित एसईसीएल चरचा कोलियरी क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए…

14 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग व नक्सल विरोधी अभियान…

19 minutes ago
CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित…

32 minutes ago
CG : संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे जीवन जीने की कला …

CG : संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे जीवन जीने की कला …

रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से…

36 minutes ago
उज्जैन में बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा, 220 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

उज्जैन में बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा, 220 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

उज्जैन. उज्जैन, जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण की विराट स्वरूप मूर्ति के रूप में देश को…

44 minutes ago