CG : पीएम सूर्य घर योजना से बने ऊर्जादाता : बिजली बिल से मिली स्थायी राहत

रायपुर, केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरगुजा जिले के भगवानपुर निवासी संतोष सरकार इस परिवर्तन के उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल से पूर्णतः मुक्ति पाई है, बल्कि अब अतिरिक्त विद्युत उत्पादन कर ग्रिड को आपूर्ति करते हुए ‘ऊर्जादाता’ की भूमिका निभा रहे हैं।


संतोष सरकार ने बताया कि सोलर पैनल स्थापना से पूर्व उन्हें प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपये तक का भारी बिजली बिल वहन करना पड़ता था, जिससे घरेलू बजट पर दबाव बना रहता था। योजना का लाभ लेने के पश्चात उनका बिजली बिल शून्य हो गया है, जिससे आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी स्वीकृत हुई है, जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।


संतोष सरकार ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

29 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

40 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

51 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

56 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

1 hour ago