नारायणपुर। पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन नारायणपुर ओरछा मार्ग नक्सलियों ने सड़क पर पत्थर रखकर और पर्चे फेककर जमकर मचाया उत्पात. हालांकि सुरक्षा बल के जवानों ने पत्थर हटाकर मार्ग बहाल किया. नक्सल दहशत के चलते आज ओरछा जाने वाली बसें बंद रहेगी. बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार माइनिंग कंपनी के ठेकेदार एचएन झा को बताते हुए नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है. यह मामला छोटेडोंगर थाना इलाके का है. बता दें कि नक्सलियों ने 2 से 8 दिसम्बर तक PLGA सप्ताह बनाने का ऐलान किया है. इसको लेकर नक्सलियों ने ग्रामीणों से पीएलजीए सप्ताह मनाने की अपील भी की है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *