छत्तीसगढ़

CG : पुलिस कमिश्नरेट का विशेष अभियान, दो आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार …

रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त, मध्य जोन के मार्गदर्शन में दिनांक 03.05.2026 को सायं 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मध्य जोन अंतर्गत विशेष सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान मध्य जोन के विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर रणनीतिक रूप से नाकेबंदी प्वाइंट्स स्थापित कर क्षेत्र की प्रभावी सीलबंदी की गई। विशेष रूप से कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, अग्रसेन धाम टर्निंग तथा फुंडहर चौक (एक्सप्रेस-वे) पर सघन नाकेबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की बारीकी से जांच की गई।

इसके साथ ही पेट्रोलिंग टीमों के अतिरिक्त एक विशेष टीम को अड्डेबाजी करने वाले तत्वों एवं सक्रिय बदमाशों की चेकिंग हेतु रवाना किया गया, जिससे भागने का प्रयास कर रहे अपराधियों पर भी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उक्त अभियान के दौरान थाना मौदहापारा क्षेत्र में दुर्गा कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गणेश वर्मा, पिता लच्छू वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी अशोक नगर, थाना गुड़ियारी, जिला रायपुर बताया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

इसी क्रम में एक अन्य कार्यवाही के तहत गोपाल दास मानिकपुरी, पिता भगवान दास, उम्र 37 वर्ष, निवासी चुनाभट्टी शिव मंदिर के पास, थाना गंज, जिला रायपुर (छ.ग.) को शराब भट्ठी गंज के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग एक दर्जन वाहनों से अवैध ब्लैक फिल्म हटवाकर चालानी कार्यवाही की गई। रायपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे, जिससे शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं पुलिस का सहयोग करें।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव…

13 minutes ago
53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार

53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग एवं बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर.  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने तथा…

23 minutes ago
क्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

रायपुर.  खरीफ 2026 के दौरान डीएपी की राष्ट्रीय स्तर पर सीमित उपलब्धता के बावजूद मुख्यमंत्री…

36 minutes ago