छत्तीसगढ़

CG : पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक : पहल 8 बैंकों के साथ सैलरी पैकेज के लिए हुआ समझौता

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 8 प्रमुख बैंकों के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।

   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल पुलिस कर्मियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि उनके परिवारों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन और पारदर्शिता की नीति को और मजबूत करेगी और पुलिस कर्मियों के कार्यक्षमता और मनोबल में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पहल को पुलिस विभाग के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार किसी भी बैंक में सैलरी खाता खोल सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार की बाध्यता या अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा। सभी बैंकों से प्राप्त प्रस्ताव पुलिस इकाइयों को भेजे जाएंगे ताकि पुलिस कर्मी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त बैंक का चयन कर सकें। यह समझौता पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कई लाभ प्रदान करेगा। इसमें सामान्य मृत्यु के मामलों में ₹1 लाख से ₹10 लाख तक की जीवन बीमा राशि, दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में  ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक की सहायता, स्थायी विकलांगता के मामलों में ₹30 लाख से ₹1 करोड़ तक और आंशिक विकलांगता के लिए ₹22.5 लाख से ₹1 करोड़ तक की बीमा राशि का प्रावधान शामिल है। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख से ₹20 लाख तक और कन्या विवाह के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी। नक्सल हिंसा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए ₹10 लाख से ₹50 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

32 minutes ago
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…

33 minutes ago
CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…

39 minutes ago
CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

43 minutes ago
CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…

56 minutes ago
CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…

1 hour ago