CG : पुलिस ने चरस तस्करी को किया गिरफ्तार…

कोरबा। चरस तस्करी का मामला सामने आया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी चरस की रोटी बनाकर (गोल आकार का) इसे खपानी की तैयारी में था. आरोपी के पास से पुलिस को करीब 17 ग्राम चरस और चरस बिक्री का लेखा-जोखा भी मिला है. जिले को नशे के चंगुल से मुक्त कराने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले में पहली बार चरस के तस्कर गिरतार हुए हैं, जो रोटी बनाकर इसे खाने का प्रयास कर रहे थे. पिछले सप्ताह बनारस से नशीले पदार्थ की तस्करी मामले में आरोपी सहित 18 हजार 965 नशीले टैबलेट जब्त किया गया था. इसके बाद कोरबा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. चरस तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को 16.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को टीपी नगर क्षेत्र में चरस की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी.

सूचना पर नशे के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को उनके ठिकानों से दबिश दी और उन्हें रंगे हाथ पकड़ा. गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम कुणाल सलुजा (24 वर्ष) और तुषार लालवानी है. दोनों ट्रांसपोर्ट नगर के निवासी हैं. कोरबा पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन नग चरस (16.8 ग्राम चपाती के रूप में), चरस बिक्री का लेखा-जोखा दर्ज एक डायरी, रोलिंग पेपर तथा फिल्टर टिप जैसा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. इस मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 524 /2025 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरतार कर न्यायालय में पेश किया गया

kgnews

Recent Posts

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

4 minutes ago
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

29 minutes ago
राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

 इंदौर मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखने के एक दिन बाद…

33 minutes ago
छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

1 hour ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

1 hour ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

1 hour ago