छत्तीसगढ़

CG : पुलिस ने निकाला बलवा के आरोपियों का जुलुस

सारंगढ़। बिलाईगढ़ नगर में पहली बार आरोपियों का जुलूस निकाला गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आदर्श आचार संहिता में शांति व्यवस्था बनाए रखना जिले में घटित अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ,जिसके पालन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा बलवा करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर नगर में जुलूस निकाला गया और जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि 27 अप्रैल को प्रार्थी गजेंद्र देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 अप्रैल को प्रार्थी अपने साथी के साथ बिलाईगढ़ शादी बाराती में आए थे रात में खाना खाकर 12.30 बजे स्कॉर्पियो से दोस्तों के साथ वापस जा रहे थे। आपस में एक-दूसरे से बात कर हंसते जा रहे थे, तभी बिलाईगढ़ संगम चौक के पास विजय कुमार राकेश, दीपेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, दिनेश लहरे एवं 8-10 अन्य लोगों ने गाड़ी को रोककर गालियां देते हुए पत्थर, डंडा, बेल्ट से हत्या करने की नीयत से प्राण घातक हमला किया। ज्ञात हो कि प्रार्थी व उसके साथी के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसके रिपोर्ट पर से आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 341, 147, 148, 149, 294, 506 और 307 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया और आरोपी विजय कुमार राकेश (27), दीपेश जायसवाल (26), मुकेश जायसवाल (30), दिनेश लहरे (18) वर्ष, गोविंद राकेश (26) वर्ष, अजय देवगन (19), भागवत कुमार साहू (26), मधुसूदन दुबे (19) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा…

17 minutes ago
मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा कि "नगरीय विकास एवं आवास…

22 minutes ago
जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…

42 minutes ago
MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम…

47 minutes ago
MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना

MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना

भोपाल  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष…

47 minutes ago
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक…

52 minutes ago