छत्तीसगढ़

CG : पेंड्रा में अज्ञात असामाजिक तत्वों के दो जगहों पर लगाई आग, कार में आगजनी; जांच में जुटी पुलिस

पेंड्रा में अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा दो अलग-अलग जगहों में आगजनी किये जाने का मामला सामने आया है। जहां पहले मामले में पोस्ट ऑफिस पतगवा के पोस्ट मेन की कार को आग लगाई गई तो दूसरी घटना में सड़क किनारे लकड़ी के आरामिल के सामने कार के विज्ञापन के लिए लगाए गए टेंट को भी आग लगा दी गई। पीड़ित पक्षों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी है, फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

पेंड्रा थाना क्षेत्र के पतगवा गांव में रहने वाले संतोष शुक्ला, जो गांव में ही पोस्टमेन के पद पर पदस्थ हैं, उनके निवास स्थान के बाउंड्री में ही उनकी कार खड़ी रहती है। देर रात दो से तीन बजे के आसपास अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा कार को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों की मदद से इन्होंने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश  की। पर आग की लपटों ने कार को पूरी तरह से जला डाला। पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 को दी। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत कर दी है।

तो वहीं दूसरी घटना पेंड्रा मरवाही मुख्य मार्ग पर महावीर कॉम्प्लेक्स के सामने जायसवाल लकड़ी आरा मिल के सामने की है, जहां पर निजी कार कंपनी के द्वारा कार के प्रचार के लिए लगाए गए टेंट को भी देर रात असमाजिक तत्वों के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। राहत की बात यह हुई कि आग सिर्फ टेंट तक ही सीमित रही। अगर आग लकड़ी मिल में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण …

CG : लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण …

धमतरी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का…

6 minutes ago
CG : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न …

CG : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न …

धमतरी : आगामी पर्व-त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 minutes ago
CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

धमतरी : जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ सुनिश्चित…

12 minutes ago
CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम में फसल…

23 minutes ago
CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

महासमुन्द : विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025…

26 minutes ago
CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

महासमुंद : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में…

31 minutes ago