दुर्ग पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत पोटिया क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव मनीष ट्रेवेल्स के पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खाली जगह में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तोप सिंह (30 साल) निवासी पोटिया बस्ती के रूप में हुई है। वो रोजी मजदूरी का काम करता है। वो अपने गांव के ही रहने वाले 4 अन्य दोस्तों के साथ संडे शराब पार्टी करने गया था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात इन्होंने पोटिया में शराब दुकान से शराब खरीदी। इसके बाद पांचों दोस्त मनीष ट्रेवेल्स के पेट्रोल पंप के पीछे पड़ी खाली जगह पर शराब पीने चले गए। रात में शराब के नशे में तोप सिंह और उसके दोस्तों के पीच किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पास पड़े पत्थर से और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को वहीं छोड़कर भाग गए।
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…
भोपाल तारीख 11 जून... वक्त तड़के का था और भोपाल का काजी कैंप अभी नींद…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…