छत्तीसगढ़

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। एक युवक और युवती के शव गांव के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की।

पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो सकते हैं और किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत कारण से यह कदम उठाया गया हो। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

7 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

15 minutes ago
CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…

16 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…

19 minutes ago
CG : ललित जैसिंघ बनाए गए सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी …

CG : ललित जैसिंघ बनाए गए सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी …

रायपुर। ललित जैसिंघ सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी बनाए गए है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी…

25 minutes ago
40 करोड़ की सरकारी जमीन विवाद में नया मोड़, 52 साल पुरानी रजिस्ट्री की होगी जांच

40 करोड़ की सरकारी जमीन विवाद में नया मोड़, 52 साल पुरानी रजिस्ट्री की होगी जांच

खैरागढ़. शहर के बहुचर्चित एडवर्ड चिल्ड्रन पार्क और नजूल भूमि विवाद ने अब नया मोड़…

35 minutes ago