छत्तीसगढ़

CG : पेशाब क्यों किया नाली में, इसी बात को लेकर हुई जमकर मारपीट …

बिलासपुर. थाना सरकंडा क्षेत्र में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब नाली में पेशाब करने की बात पर हुए झगड़े में 10 आरोपियों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 अपचारी बालकों को भी पकड़ा गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सनत सारथी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह खाना खाने के बाद टहल रहा था. इसी दौरान वक्किी अहिरवार और उसके साथियों ने नाली में पेशाब करने की बात को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू, डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया. हमले में प्रार्थी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई. बीच-बचाव करने पहुंचे रेखा सारथी, बेटू वश्विकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा. सभी को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें करीब 15 लोग मुंह ढंककर मारपीट करते नजर आए. जांच के बाद 10 आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें 3 वयस्क और 7 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में शैलेन्द्र रावत उर्फ बांडिया (22 वर्ष), दीपक निषाद उर्फ बुटु (21 वर्ष) और दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान (19 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडे भी जब्त किए हैं. सभी आरोपियों को अपचारी बालकों सहित न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

kgnews

Recent Posts

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ कपूर ने की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर  अजय कपूर ने…

28 minutes ago
बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) होते हैं लोकतंत्र की नींव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार

बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) होते हैं लोकतंत्र की नींव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार

भोपाल  भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने इंदौर में आयोजित एक…

43 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

48 minutes ago
तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…

53 minutes ago
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

रायपुर  प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…

1 hour ago