रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई है। लैलूंगा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम जामबहार में दबिश देकर 9 किलो गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में आरोपी गोजाराम यादव (50) को गिरफ्तार किया गया, जो ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की फिराक में था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹90,000 आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि गोजाराम यादव गांजा छिपाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। इस पर लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के टिकरा पैरावट की तलाशी ली। वहां 9 पैकेट गांजा (प्रत्येक 1 किलो) बरामद हुआ, जिसे आरोपी ने ओडिशा से लाने की बात कबूली। इसके बाद गोजाराम यादव पर NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, संतकुमार केंवट, सुरेश मिंज, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा और विक्रम सिंह की अहम भूमिका रही।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…