उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे द्वारा मंगलवार को समय-सीमा की बैठक ली गई, जिसमें पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल, शासन स्तर से प्राप्त पत्रों एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की गई तथा सभी आवेदनों को तेजी से निराकृत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में समय-सीमा में निराकृत करने वाले पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई तथा सभी प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शासकीय अधोसंरचना निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन करने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। हाउसिंग बोर्ड द्वारा सभी ब्लॉक मुख्यालयों में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए जमीन का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर अंतागढ़ ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।
जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…
बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…
‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…