रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से दिनभर भीषण गर्मी के बाद रात में लगातार तेज बारिश हो रही है।
बुधवार देर रात भी रायपुर और आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुईए जिसके बाद गुरुवार सुबह से मौसम सुहावना हो गया और शहर बादलों से घिरा रहा। रात की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और वातावरण में ठंडक महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर बिलासपुर दुर्ग राजनांदगांव बालोद बलरामपुर रामानुजगंज कोरिया सूरजपुर सरगुजा बस्तर दंतेवाड़ा और बीजापुर सहित अन्य इलाकों में आज जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर वज्रपात की आशंका भी है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…