मोहला । खरीफ वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर कृषि विभाग और बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। किसानों को योजना से जोड़ने के लिए सहकारी समिति स्तर पर शिविर तथा ग्राम स्तर पर फसल बीमा पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
शिविरों में कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अऋणी किसानों को मौसम एवं वर्षा से होने वाले संभावित नुकसान से सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ने की सलाह दे रहे हैं। वहीं ऋणी किसानों को ऑप्ट-आउट फॉर्म नहीं भरने की समझाइश भी दी जा रही है।
उप संचालक कृषि जे.एल. मंडावी ने जिले के सभी किसानों से समय पर फसल बीमा कराने की अपील करते हुए कहा है कि किसान अपने नजदीकी सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र, संबंधित बैंक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने सभी सहकारी समितियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र किसान बिना आवेदन किए वापस न लौटे।
जिले में खरीफ सीजन के लिए धान (सिंचित एवं असिंचित), कोदो, कुटकी, रागी, अरहर तथा मक्का अधिसूचित फसलें हैं। इनमें धान (सिंचित) के लिए 66 हजार, धान (असिंचित) 49,500 रुपए कोदो 24,200 रुपए, कुटकी 24,200 रुपए, मक्का 52, 800 रुपए, अरहर 44,000 रुपए तथा रागी 27,500 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित की गई है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। योजना से संबंधित जानकारी एवं शिकायत के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं फसल नुकसान की स्थिति में किसान 72 घंटे के भीतर बजाज जनरल इंश्योरेंस के व्हाट्सएप नंबर 70655-14447 पर सूचना देकर दावा प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…
नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…
बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…
रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…