छत्तीसगढ़

CG :  प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से रोशन हुआ घर, बिजली बिल से मिली बड़ी राहत

रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में स्वच्छ ऊर्जा के साथ आर्थिक राहत का भरोसा लेकर सामने आई है। यह योजना न केवल बिजली खर्च में कमी ला रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूत कर रही है। मुंगेली जिले में इस योजना का लाभ लेकर श्री नरेश शुक्ला ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है, जिससे उनके घरेलू बिजली बिल में बड़ी राहत मिली है।

    शुक्ला बताते हैं कि सोलर प्लांट लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल अधिक आता था, जिससे मासिक खर्च बढ़ जाता था। अब सोलर सिस्टम के माध्यम से स्वयं बिजली उत्पादन होने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। वे बिना चिंता के बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं और अतिरिक्त बचत का उपयोग अन्य आवश्यकताओं में कर रहे हैं। उनके अनुसार यह योजना आम उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

    यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा आकर्षक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। 1 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर केंद्र से 30 हजार रुपये तथा राज्य से 15 हजार रुपये, कुल 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसी प्रकार 2 किलोवाट पर 90 हजार रुपये और 3 किलोवाट क्षमता तक 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में बैंक वित्त पोषण की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके चलते प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से अब मध्यम वर्ग और आम नागरिक भी स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित…

2 minutes ago
CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

बलरामपुर। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह…

12 minutes ago
CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव…

14 minutes ago
दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

भिलाई. महारत्न कम्पनी सेल ने शुक्रवार को पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया।…

15 minutes ago
पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों का अब…

20 minutes ago
MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बदरा

MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बदरा

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले चार दिन तक बारिश…

21 minutes ago