पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता राशि का चेक
बलौदाबाजार, सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा के एक मकान में गुरुवार को करीब 12 बजे आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर प्रशासन क़ी टीम द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन इस आगजनी में मकान जल गया। मकान क्षति का आकलन कर 6 घण्टे के भीतर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि 1 लाख 20 हजार का चेक एसडीएम अतुल शेट्टे ने दामाखेड़ा जाकर सौंपा।
एसडीएम ने बताया कि दामाखेड़ा निवासी हीरालाल वर्मा पिता शत्रुघन वर्मा के मकान में आग लगने क़ी सूचना पर नगर पालिका सिमगा एवं अपोलो कंपनी से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आगजनी से मकान एवं घरेलू सामान कपड़े बर्तन जल गए। तत्काल कार्यवाही करते हुए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत आर्थिक सहायता का प्रकरण बनाकर एवं पटवारी से प्रतिवेदन लेकर 1.20 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए ग्राम दामाखेड़ा जाकर चेक के माध्यम से प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के अस्थाई रुकने की व्यवस्था अटल समरसता भवन में की गई है।
- कृषि चौपाल का आयोजन कर किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के…
राजनांदगांव । जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री…
ग्वालियर मध्य प्रदेश में खनिज विभाग के अफसरों और खनन माफिया की सांठगांठ से चल…
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि किसानों…
रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता…
भोपाल प्रदेश में पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए पदोन्नति के पदों का निर्धारण किया…