उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते आकाशीय बिजली गिरने एवं तालाब में डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
कांकेर तहसील के ग्राम पुसवाड़ा निवासी 41 वर्षीय सकन बाई नेताम की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित ममता और दीपक के लिए चार लाख रूपए तथा ग्राम किरगोली निवासी 03 वर्षीय कु. नित्या उसेंडी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता टेश्वर और रेवती के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…