छत्तीसगढ़

CG : प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में सभी को होनी चाहिए जानकारी

राजनांदगांव,कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव संजय अग्रवाल की उपस्थिति में आज कलेटोरेट सभाकक्ष में वाहन चालकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में सभी को जानकारी होनी चाहिए। इसके संबंध में समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना एवं अन्य दुर्घटना होने पर प्रभावित मरीज को हॉस्पिटल ले जाने के पहले प्राथमिक चिकित्सा सहायता करना चाहिए, जिससे व्यक्ति की जान बच सकती है। प्राथमिक चिकित्सा सहायता करने के लिए सावधानी रखना बहुत जरूरी है। जिससे उस मरीज को और अन्य समस्या नहीं हो। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना से हड्डी फ्रेक्चर होने की स्थिति में घायल मरीज को सपोर्ट के साथ हॉस्पिटल ले जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हड्डियों में ऐसी प्राकृतिक प्रवृत्ति होती है कि वह पुन: जुड़ जाती है, जिसके लिए बाहर से प्लास्टर किया जाता है। कुछ सावधानी के साथ बहुत सारी परेशानी से बच सकते हैं। उन्होंने विशेष तौर पर वाहन चालकों से किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार के संबंध में जानकारी रखने के लिए का। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी जिज्ञासाओं का समाधान करें। 
    मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रियंका वैष्णव ने प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर मरीज को सामान्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग दुर्घटनाओं में सावधानी भी उसी तरह से करना चाहिए। उन्होंने धड़कन बंद, जलने, हड्डी टूटने, रक्त बहने, कुत्ते, बिल्ली, सांप काटने जैसे विभिन्न प्रकार की घटनाओं पर मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार करने तरीके और सावधानी रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रक्त के बहाव को रोकने, हड्डी टूटने पर मरीज को सपोर्ट व सावधानी, धड़कन बंद होने पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक सह जिला संगठक प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर और पुलिस विभाग के जवानों को दी जाएगी। साथ ही ऑटो चालकों, बस चालकों को इसके संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपचार मिल सके और उनका सही समय पर ईलाज करने में सुविधा हो सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव सहित वाहन चालक उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार जल संरक्षण, मछली पालन और…

12 minutes ago
खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने…

14 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR-चार्जशीट रद्द की, कारोबारी विवाद में क्रिमिनल केस को बताया न्यायिक दुरुपयोग

सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR-चार्जशीट रद्द की, कारोबारी विवाद में क्रिमिनल केस को बताया न्यायिक दुरुपयोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के कारोबारी विजय कुमार केला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.…

35 minutes ago
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, 5 साल में ₹21,485 करोड़ खर्च; स्वास्थ्य और किसानों पर खास फोकस

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, 5 साल में ₹21,485 करोड़ खर्च; स्वास्थ्य और किसानों पर खास फोकस

भोपाल  जनता की सहूलियत के कामों पर सरकार 21 हजार 485 करोड़ रुपए खर्च करेगी।…

43 minutes ago
जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव जैन

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव जैन

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य…

44 minutes ago
बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह केला फसल, CM मोहन यादव ने तय की मुआवजा राशि

बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह केला फसल, CM मोहन यादव ने तय की मुआवजा राशि

बुरहानपुर   तेज आंधी और बेमौसम के कारण बुरहानपुर जिले में केले की फसलों को भारी…

45 minutes ago