बिलासपुर । बिलासपुर में प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले युवक ने पहले युवती से दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई। अब युवक उसके साथ शादी करने के बजाए अबॉर्शन कराने के लिए दबाव बना रहा है। परेशान युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि युवती से दुष्कर्म का मामला दूसरे जिले की है। फिर भी पुलिस ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज किया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। साल 2013 में युवती की पहचान पहचान प्रापर्टी डीलिंग करने वाले युवक नवीन श्रीवास से हुई। नवीन जांजगीर का रहने वाला है। नवीन ने पहले उससे दोस्ती की। फिर जान-पहचान का फायदा उठाकर युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इसी दौरान नवीन उसे जांजगीर के कलेक्टोरेट रोड स्थित घर लेकर गया। जहां उसने युवती को परिवार वालों से मिलाया। कुछ देर बाद वह युवती को छत पर लेकर गया। वहां पर उसने युवती को परिवार से मिलाने और शादी करने की बात कहने लगा। इसी दौरान छत पर उसने पहली बार दुष्कर्म किया। सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि जिले में रहने वाली युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामला दूसरे जिले से संबंधित होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया गया है। नया कानून लागू होने के बाद यह पहला मामला है जिसे शून्य में दर्ज कर दूसरे जिले में भेजा गया है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…