छत्तीसगढ़

CG : प्रार्थना सभा के दौरान विवाद, पास्टर गिरफ्तार

बालोद । बालोद जिले के अर्जुंदा नगर के पास स्थित ग्राम मनकी में रविवार को एक प्रार्थना सभा के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सभा में शामिल पास्टर और ग्रामीणों के बीच वाद-विवाद बढ़ने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई, जब पास्टर ने ग्रामीणों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पास्टर राकेश निर्मलकर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा के महामंत्री विश्वास गुप्ता, पार्षद नीलेश्वर ठाकुर और अन्य स्थानीय कार्यकर्ता ग्राम मनकी पहुंचे और इस घटना की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि पास्टर गांव की शांति भंग कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में असंतोष फैल गया।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है। अर्जुंदा थाना प्रभारी मनीष शेन्द्रे ने बताया कि पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों ने भी पास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो। फिलहाल, गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

9 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

10 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

10 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

10 hours ago