छत्तीसगढ़

CG : फर्जी अधिकारी ने की विधवा से 7 लाख की ठगी, FIR दर्ज

रायगढ़। रायगढ़ में ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें एक विधवा महिला से 7 लाख से अधिक रूपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण वाटिका बोइरदादर की रहने वाली स्मिता रोहित 43 साल के पति कुमार रोहित की मृत्यु कुछ समय पहले हुई थी। 2 दिसबंर 2024 को स्मिता के मोबाईल पर एक अज्ञात नंबर से काॅल आया और खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहने लगा कि उसके पति के नाम के क्रेडिट कार्ड का वार्षिक एमाउंट आपके खाते से कटेगा। अगर इससे बचना चाहते हैं, तो आपके पति के नाम से जारी क्रेडिट कार्ड को बंद करा दीजिए।

जिसके बाद स्मिता ने अपने पति के क्रेडिट कार्ड को बंद कराने का प्रोसेस पूछा, तब अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाईल से व्हाट्सअप के जरिए स्क्रिन शेयर करने कहा गया। ऐसे में स्मिता उसके झांसे में आ गई और अपने मोबाईल नंबर से स्क्रीन शेयर करने लगी। इसके बाद स्मिता समझ गई कि वह ठगी का शिकार हो गई है। ऐसे में उसने पहले सायबर सेल में इसकी सूचना दी और कल चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य …

CG : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य …

रायपुर । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के…

2 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर कृषि को मिल रहा नया संबल …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर कृषि को मिल रहा नया संबल …

रायपुर । किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश…

5 minutes ago
CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर…

16 minutes ago
CG : बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत : पावर कंपनी …

CG : बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत : पावर कंपनी …

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए…

20 minutes ago
CG : कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज …

CG : कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज …

रायपुर । किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश…

25 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण 440 मेगावॉट की मुरैना सोलर…

26 minutes ago