छत्तीसगढ़

CG : फसल बीमा से जुड़ें सभी किसान,31 जुलाई अंतिम तिथि …

सूरजपुर । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) खरीफ 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिले के किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की गई है। भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) द्वारा प्रदेश के 10 जिलों में संचालित किया जा रहा है, जिनमें सूरजपुर भी शामिल है।

                 कलेक्टर  रेना जमील ने जिले के समस्त किसान भाई-बहनों से अपील करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई इस योजना के माध्यम से संभव है, इसलिए सभी ऋणी एवं अऋणी किसान समय-सीमा के भीतर अपना नामांकन अवश्य कराएं। उन्होंने विशेष रूप से आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य बताते हुए किसानों से बैंक खातों में आधार अद्यतन कराने की भी अपील की, ताकि बीमा दावे के भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

               उप संचालक कृषि सुश्री सम्पदा पैकरा ने बताया कि जिले में ग्राम स्तर पर धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का एवं सोयाबीन तथा राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर मूंगफली, तुअर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलें अधिसूचित की गई हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा, शेष राशि का वहन केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। उन्होंने किसानों को यह भी सलाह दी कि किसी भी स्थानीय आपदा या फसल कटाई उपरांत नुकसान की स्थिति में 72 घंटे के भीतर संबंधित बैंक, सीएससी, कृषि/राजस्व कार्यालय अथवा टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना अवश्य दें, जिससे समय पर नुकसान का आकलन कर दावा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

                अऋणी किसान अपना नामांकन नजदीकी बैंक शाखा, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र, डाकघर अथवा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनआईसीपी) के माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, भू-अभिलेख (बी-1, पी-2), बैंक पासबुक का प्रथम पृष्ठ, मोबाइल नंबर, फसल बुवाई प्रमाण-पत्र तथा आवश्यकतानुसार बटाईदार/काश्तकार घोषणा पत्र एवं केसीसी संबंधी स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। जो ऋणी किसान योजना से बाहर रहना चाहते हैं, उन्हें ‘ऑप्टिंग-आउट फॉर्म‘ कटऑफ तिथि से 7 दिन पूर्व संबंधित बैंक शाखा में जमा करना अनिवार्य होगा।

                कलेक्टर श्रीमती जमील एवं उप संचालक कृषि सुश्री सम्पदा पैकरा ने संयुक्त रूप से जिले के किसानों से अपील की कि फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पहले अपना नामांकन अवश्य करा लें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें आर्थिक क्षति से सुरक्षा मिल सके। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447, व्हाट्सएप बॉट 7065514447, वेबसाइट www.aicofindia.com  अथवा नजदीकी कृषि/राजस्व कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

2 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

2 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

2 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

3 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

3 hours ago