छत्तीसगढ़

CG : बड़े भजन मेला मुड़पार में शामिल हुये राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित राम राम बड़े भजन मेला में जिले के प्रभारी एवम राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होकर जैतखाम में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों के सुख समृद्धि की कामना किया।मेला परिसर में बने अस्थायी मंच में कार्यकर्ताओं एवम रामनामी समाज के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकौशल रामनामी ने कहा कि 200 साल से चल रहा है, पर मेला का ये 112वा साल है। मैं पांचवी पीढ़ी हूं। कार्यक्रम को मंत्री टंकराम वर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि जब हमारे रामनामी लोगों को मंदिर में प्रवेश करना मना कर दिए तो, ये राम भक्त अपने शरीर में राम राम लिखा कर अपने आप को ही मंदिर बना दिया। राम भगवान ने सब लोगों को गले लगाकर भेदभाव को एक समान कर दिए थे। लोग जो अयोध्या से दर्शन कर के आते है वे बताते है कि इतना अच्छा दर्शन अपने पैसा से भी नहीं कर सकते थे। 

पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा सीएम साय जी के कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण मेले में शामिल नहीं हो सके, पर अपने प्रतिनिधि के रूप में प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा जी को भेजे हैं। राम हमारे आराध्य हैं। हम मन में राम को रखते है, पर हमारे रामनामी लोग तन मन में बसा के रखते हैं।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम में हमारे रामनामी समाज के लोगों को भी बुलाए थे। हम राम के वंशज हैं। माता कौशल्या ने राम को जन्म दिया है। राम हमारे भांजा है इस कारण से छत्तीसगढ़ के लोग राम के रूप में भांजा को प्रणाम करते हैं। हमारे मुख्यमंत्री जी इस कारण से सब को फ्री में रामलला की दर्शन करने का योजना चला रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सनम जांगड़े, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, दिनेश जांगड़े,  शिवकुमारी चौहान , बेदराम जांगड़े सहित कार्यक्रम स्थल में लगभग 300 लोग शामिल थे, वहीं मेला परिसर में 10 हजार लोग उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

25 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

29 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

1 hour ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

1 hour ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

1 hour ago