CG : बरमकेला सहकारी समिति केंद्र में हुआ सरसों खरीदी का शुभारंभ …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ।प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएम आशा) योजना के तहत बरमकेला सहकारी सेवा समिति में सरसों (सीजी-2 वैरायटी) की खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य अभिलाषा नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव उपस्थित थे।बरमकेला क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर सरसों की खेती की जाती है। इस वर्ष लगभग 800 एकड़ से अधिक क्षेत्र में किसानों ने सरसों की फसल ली है। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6200 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।

ग्राम झाबड़ के किसान रामकुमार नायक ने बताया कि उन्होंने इस रबी सीजन में 10 एकड़ जमीन में सरसों की खेती की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीदी शुरू होने से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। किसान ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। क्षेत्र में सरसों के साथ-साथ चना और मसूर की भी खेती की जाती है, लेकिन बरमकेला ब्लॉक में सरसों का रकबा अधिक है। औसतन प्रति हेक्टेयर लगभग 5 क्विंटल उत्पादन हो रहा है। मंडी में कुल मिलाकर लगभग 6200 क्विंटल सरसों की खरीदी की जा रही है। यह खरीदी जिले की विभिन्न प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों—दानसरा, अमझर, नवरंगपुर, सहसपुर, बरमकेला, गोबरसिंघा, बार और भटगांव के माध्यम से की जा रही है।सरकार की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है और उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago