छत्तीसगढ़

CG : बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट …

बस्तर। दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी है। गांव के खेतों और जंगल के किनारे बड़े आकार के ताजा पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ दिन पहले केकरा-चेरबेहार क्षेत्र में भी बाघ का मूवमेंट होने की जानकारी सामने आई थी। वन विभाग की ट्रैकिंग टीमें जंगल में लगातार सर्चिंग कर रही हैं, जबकि ट्रैप कैमरा और वैज्ञानिक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निशान बाघ के हैं या किसी अन्य बड़े वन्यजीव के। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों से सटे जंगल में बड़े आकार के ताजा पंजों के निशान दिखाई दिए हैं।

निशान इतने स्पष्ट हैं कि लोगों ने इसे बड़े बाघ की मौजूदगी का संकेत माना है। इसके बाद से ग्रामीणों ने शाम ढलने के बाद जंगल और खेतों की ओर जाना कम कर दिया है। मवेशियों को खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित बाड़ों में बांधा जा रहा है। कुरंदी वही क्षेत्र है जहां करीब 10 साल पहले भी बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई थी। उस समय एक ग्रामीण पर हमला भी किया था। अब उसी क्षेत्र में दोबारा बड़े पगमार्क मिलने से वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

4 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

4 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

5 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

5 hours ago