होमस्टे नीति 2025-30 के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
जगदलपुर, बस्तर की नैसर्गिक सुंदरता और यहाँ की अद्वितीय आदिवासी संस्कृति को अब वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक ठोस और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर हरिस एस द्वारा जिले में होमस्टे नीति 2025-30 को धरातल पर उतारने और इसे गति देने के उद्देश्य से सोमवार को एक आदेश जारी किया गया है, जिसका सीधा लाभ यहाँ के स्थानीय निवासियों को मिलने वाला है।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा हाल ही में लागू की गई इस महत्त्वाकांक्षी नीति का मूल उद्देश्य केवल पर्यटन का विस्तार करना नहीं है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस नीति के जरिए स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और वे अपने घरों को पर्यटकों के लिए खोलकर अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम हो सकेंगे। इस पहल के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव सीधे ग्रामीणों के बीच रहकर कर सकेंगे, जो कि एक यादगार अनुभव होगा।
इस योजना के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब होमस्टे नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, होमस्टे निर्माण से जुड़े विकास कार्यों और शासन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के वितरण को गति प्रदान करने से आने वाले समय में बस्तर पर्यटन के मानचित्र पर एक नए स्वरूप में उभरेगा, जहाँ विकास और परंपरा साथ-साथ चलेंगे।
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…