CG : बस्तर में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 युवक घायल …
बस्तर। तीरथगढ़ जलप्रपात में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई। कार में सवार 4 युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी युवक रायपुर के रहने वाले हैं। मानसून में तीरथगढ़ जल प्रपात की सैर करने आए हुए थे। इसी बीच जल प्रपात के नजदीक ही उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को खबर की गई। हादसे की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और 108 की टीम ने कार में फंसे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार में सवार चारों युवक रायपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…
- पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदानराजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…
- धान के स्थान पर कुछ हिस्से में गेंदा फूल की करेंगे खेती- कृषि विभाग…
राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…