छत्तीसगढ़

CG : बस्ती में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, पार्षद ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर। बिलासपुर में एक विशालकाय अजगर शाम बस्ती में पहुंच गया, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए। उन्होंने वार्ड पार्षद से मदद मांगी, तब पार्षद खुद वहां पहुंच गया। पार्षद ने बिना डरे सांप को रेस्क्यू कर बोरे में डालकर उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। मामला शहर के मंगला बस्ती का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वार्ड क्रमांक 14 में अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने 10 फीट लंबा और मोटा अजगर को देखकर दहशत में आ गए। बस्ती में सांप को देखकर लगा कि वो किसी घर में न घुस जाए, जिससे लोग घबरा गए।

इस दौरान रहवासियों ने वार्ड पार्षद हेमंत मरकाम को इसकी जानकारी दी और मदद मांगी। खबर मिलते ही पार्षद व एक अन्य वार्डवासी त्रिदेव रजक मौके पर पहुंच गए। पार्षद ने बिना डर-भय के अजगर को बड़ी सावधानी से पकड़ा और फिर सहयोगी के साथ मिलकर एक बोरी में डाल दिया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर सांप के रेस्क्यू के बाद वार्डवासियों ने राहत की सांस ली। पार्षद हेमंत मरकाम के सांप पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्षद सांप के सिर को पकड़ते दिख रहा है, जिसके बाद वे दोनों हाथ से सिर और पूंछ को पकड़कर अजगर को बोरी में डालते नजर आ रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

मोहला : शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ …

मोहला : शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ …

मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…

5 minutes ago
CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…

14 minutes ago
CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…

18 minutes ago
CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…

22 minutes ago
CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…

27 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…

37 minutes ago